सांगानेर विकास नागरिक मंच ने की सांसद मंजू शर्मा से मुलाकात
सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर की समग्र उन्नति, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु सांगानेर विकास नागरिक मंच के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद मंजू शर्मा से भेंट की। इस अवसर पर मंच की ओर से सांगानेर क्षेत्र की बहुआयामी विकास आवश्यकताओं पर केंद्रित एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें निम्नलिखित मांगों का उल्लेख किया गया-

- सांगानेर को हस्तशिल्प शहर क्राफ्ट सिटी का दर्जा दिया जाए, 2. सांगानेर में महिला अस्पताल, पुस्तकालय और खेल मैदान की स्थापना की जाए, 3. सांगानेर की ऐतिहासिक जल धरोहरों का संरक्षण किया जाए, 4. ट्रैफिक एवं सीवरेज की समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान किया जाए, 5. सांगानेर के कारीगरों और Gl टैग उद्योगों को राष्ट्रीय योजनाओं में शामिल किया जाए।
सांसद मंजू शर्मा ने सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए उनकी सार्थकता को स्वीकार किया और कहा कि वह सांगानेर की सांस्कृतिक गरिमा और नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु हर संभव प्रयास करेंगी। मंजू शर्मा ने मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जन भागीदारी से ही जन विकास संभव है। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुम्भज, महिला सशक्तिकरण की अग्रणी आरती शर्मा, सामाजिक नवाचार में सक्रिय दिनेश छीपा, शिक्षाविद व जागरूकता में योगदान दे रहे लेखराज सैनी एवं सांगानेर की शिल्प कला को अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर पहचान दिलाने वाले डॉ. अवुल हसन कागजी डायरेक्टर ए. एल. पेपर सांगानेर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
