Loading...

5 वर्षीय जुबेर की नाले में डूबने से हुई मौत

सवाई माधोपुर

default-image

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका) । शनिवार सुबह कागज़ी मोहल्ले से एक दु:खद घटना सामने आई जिसमें कागजी मोहल्ले निवासी जुबैर पुत्र जाकिर उम्र 5 वर्ष शौच करने गया था। शहर के लटीया नाले में पैर फिसल कर डूबने से मौत हो गई । वहीं स्थानीय निवासियों का इस घटना पर कहना है कि एलिवेटेड रोड कार्य के चलते सुविधा के लिए कच्चा रास्ता जो बना रखा था उस के लिए नाले के किनारे-किनारे गहरे गड्ढे कर रखे थे। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है । विभागीय अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला। बारिश के शुरू होने से पहले तकरीबन 20 दिन पहले एक्सियन ठेकेदार और अन्य विभागीय अधिकारियों को मौके पर मुआयना भी करवा दिया गया था I जिस पर दो दिन में साफ करने की अधिकारियों ने कहा था जो आज तक साफ नहीं किया व एक मासूम की जान चली गई, कल को और बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है । फिलहाल आस-पास के इलाकों में मातम का माहौल बना हुआ है ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।