मुख्यमंत्री के सांगानेर ने विद्युत के क्षेत्र में लगाई छलांग
-अब सांगानेर पकड़ रहा है रफ्तार, दिखने लगे हैं अब धीरे-धीरे धरातल पर काम
-80 करोड़ के हुए काम

सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में सांगानेर धीरे-धीरे आत्म-निर्भर होता जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में विद्युत क्षेत्र के लिए 80 करोड़ लागत के काम को अंज़ाम दिया है। जो सांगानेर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
जिसमें 221 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जो एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही 205 ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की है। इसके साथ ही 7 नए पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 9 पावर ट्रांसफॉमर्स की क्षमता बढ़ाई गई है। 48 नए 11 केवी के फीडर्स संचालित किए गए हैं। 20 विभिन्न स्थानों पर 11 केवी ओवरहेड हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत किया जा चुका है। जो लोगों के लिए खतरा बनी हुई थी। 10-10 एलटी के अंडर लाइन पोल्स एवं 238 के एलटी पिलर बॉक्स लगाए गए हैं। इनकी अनुमानित लागत 46.80 करोड रुपए है। सांगानेर में भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो इसके लिए 3 नए 33/11 के सब स्टेशन- (1) मदरामपुरा बालाजी, (2) कृष्णा सिटी, (3) गणेश नगर I
यह तीन नए स्टेशन खोले जा रहे हैं। जिनका कार्य प्रगति पर है। इनकी अनुमानित लागत 19.79 करोड रुपए है। इसके साथ ही एक नया 33/11 केवी का सब स्टेशन 6 डी इंजीनियर्स कॉलोनी का कार्य एक महीने में शुरू हो जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 10.29 करोड रुपए है।

अगर हम बात स्ट्रीट लाइट्स की करें तो 2 करोड रुपए की लागत से लगभग 6500 एलईडी लाइट्स लगाई जा चुकी हैं। 2500 एलईडी लाइट लगाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। 45 जगह को चिन्हित कर वहां हाई मास्क लाइट्स लगाई जा चुकी है। जिनकी लागत 69. 97 लाख रुपए है।
मात्र डेढ़ साल के अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विद्युत के क्षेत्र में सांगानेर विधानसभा में लगभग 80 करोड रुपए लागत के काम होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जहां सांगानेर डेढ़ वर्ष पूर्व बिजली जैसी बुनियादी चीज के लिए वंचित था। आज वहां 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बिना किसी निर्वात के सुनिश्चित हो रही है। यह सांगानेर की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है। हमने अपने लेख में कई बार कहा कि धैर्य रखिए सांगानेर की काया पलट शीघ्र होने वाली है। सब्र का फल मीठा होता है। सांगानेर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्वास रखिए सांगानेर की किस्मत बदलने वाली है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
