Loading...

पूर्व डीजीपी मेहरड़ा का बलाई विकास समिति ने किया सम्मान

चौमूं

Follow us

Share

-पौधारोपण एवं वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत कार्मिकों के सम्मान समारोह के लिए दिया निमंत्रण

एहसान पठान

Advertisement

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। शहर के ग्राम लोहरवाडा मोड़ पर शनिवार को बलाई विकास समिति, जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) एवं ग्राम इकाई लोहरवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सीकर जाते समय सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक राजस्थान एवं महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान के डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा का माला, साफा, पंचशील का दुपट्टा पहनाकर एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही आगामी 3 अगस्त को लोहरवाड़ा ग्राम में स्थित तंवर कृषि फार्म हाउस में होने वाले पौधारोपण एवं वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारियों के सम्मान समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया। इस दौरान डॉ. मेहरडा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “समाज मिशन से महिलाओं को भी जोड़ना चाहिए।”

Advertisement

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष घनश्याम कांदेल, उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, सचिव राजेंद्र प्रसाद काला, प्रहलाद राय जाटावत, संगठन सचिव मुकेश कुमार कालोया, ग्राम इकाई अध्यक्ष गोपाल लाल तंवर, एडवोकेट राजेंद्र कुमार बुनकर, प्रशासक मनोहर लाल सरावता, समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार घसिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा चंद्रकला नागौरी, नरेंद्र तंवर, जितेंद्र सरावता, सुरेश फौजी, योगेश तंवर, मुकेश, पूरणमल, टोनी, राजू ठेकेदार, नंदकिशोर, सुरेश राय आदि समाजबंधु मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।