टूरिज्म सेक्टर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
- बजट होटलों के नियमितीकरण की रखी मांग
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर बजट होटलों के वन टाइम नियमितीकरण की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। इस संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (FHTR), होटल एसोसिएशन ऑफ जोधपुर (HAOJ), होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (HRAR) और इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA) के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को एक ज्ञापन सौंपते हुए निम्न मुख्य मांगें रखीं:
1.बजट होटलों के लिए एक बार की नियमितीकरण नीति लागू की जाए।
2. होटल लाइसेंसिंग प्रक्रिया को Ease of Doing Business के तहत सरल और पारदर्शी बनाया जाए।
3. राजस्थान में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नीति स्तर पर सहयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और विशेष रूप से भू-उपयोग परिवर्तन एवं बजट होटल नियमितीकरण के मुद्दे पर गहन अध्ययन कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन सेक्टर को मजबूती देने और रोजगार सृजन बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर बैठक में हुसैन खान, अध्यक्ष, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, रणविजय सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कुलदीप सिंह, अध्यक्ष, FHTR, विपुल मैनी, सचिव, HAOJ, वीरेंद्र सिंह, प्रतिनिधि, IHHA मौजूद रहे। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि राजस्थान में बजट होटल सेक्टर लाखों लोगों को रोजगार देने के साथ घरेलू और विदेशी पर्यटकों को किफायती सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यदि सरकार द्वारा एक बार की नियमितीकरण नीति लाई जाती है, तो इससे पर्यटन सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी और निवेश का माहौल सुदृढ़ होगा।

Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
