Loading...

रामगंज में राजस्थान हजवेल्फेयर सोसायटी ने लगाया हज आवेदन शिविर

Jaipur

Follow us

Share

  • हज 2026 के लिए फार्म भरने उमड़े ख्वाहिशमंद

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के रामगंज क्षेत्र में एक बार फिर रूहानी सफर की तैयारी जोरों पर है। हज 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर रविवार को राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी और MEEM टीम के सहयोग से एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कैंप में दोपहर 2 बजे तक ही 50 से अधिक फार्म भरे जा चुके थे और शाम तक ये संख्या लगातार बढ़ती रही। शिविर में आने वाले हर इच्छुक हाजी को हज फार्म भरने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की तकनीकी जानकारी दी गई।

सोसायटी के सचिव हाजी निज़ामुद्दीन ने बताया कि – हर साल की तरह इस बार भी हज के मुकद्दस सफर पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए यह कैंप लगाया गया है। हमारा प्रयास है कि किसी भी हाजी को आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। इस बार का कैंप राज्य स्तरीय आयोजन के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें MEEM संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। मोहम्मद आकिब, शहजाद, अफजल समेत कई कार्यकर्ता दिनभर शिविर में डटे रहे और आने वाले लोगों का मार्गदर्शन करते नजर आए। कुल मिलाकर रामगंज में लगे इस आवेदन कैंप ने न सिर्फ हाजियों को सहूलियत दी, बल्कि एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सामूहिक सहयोग से बड़ा से बड़ा कार्य भी आसान हो सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।