Loading...

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” अवार्ड से सम्मानित

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने शनिवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया। जून माह 2025 का “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चिन्हित रामवतार कानि० पुलिस थाना बजाजनगर के अन्तर्गत बरकत नगर में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट करने की वारदात में शामिल अपराधियों की धर-पकड़ के लिये आस-पास के सीसीटीवी फूटेज चेक कर कड़ी मेहनत व लगन के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये मुल्जिमों को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका निभायी। जिला पश्चिम के राजेन्द्र कुमार कानि० पुलिस थाना झोटवाडा ने प्लाट नम्बर 20 राजलक्ष्मी नगर निवारू रोड के बाहर से खेलते-खेलते गुम हुये 03 वर्षीय बच्चा सागर पुत्र धनजंय की त्वरित तलाश करते हुये नांगल पुलिया की दूसरी तरफ एक बन्द पड़ी थड़ी के पास बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिवारजनों को सुपुर्द किया जो सराहनीय कार्य किया है। जिला उत्तर के राकेश कुमार कानि० पुलिस थाना भट्टा बस्ती ने काफी समय से वांछित मुल्जिम अजीत खनीकर को डिब्रूगढ़ आसाम से गिरफ्तार किया। अपहर्ता मुस्कान व आफरीन को बिहार से दस्तयाब किया। इसके अलावा एक मंदबुद्धि लड़की जो अमानीशाह नाले में गिर गयी थी, उसे नाले से निकाल कर हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर परिजनों को सुपुर्द करने का सहरानीय कार्य किया। जिला दक्षिण के अनुज कुमार कानि० पुलिस थाना विधायकपुरी ने ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा में अकेली सवारियों के साथ नकबजनी की वारदात को अंजाम देकर सवारियों के आभूषण, नकदी एवं कीमती सामान चुराने वाली अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग की मुख्य महिला आरोपिया सहित चार अन्य महिलाओं को एवं मुख्य सरगना अर्जुन कांगिया को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। उसके अलावा एवं लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित मुल्जिम सलाम बेग जो होटल ढाबों पर गुंडागर्दी की वारदात करता था, को गिरफ्तार करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दामोदर कानि० यातायात शाखा, पश्चिम ने ड्यूटी पर सजगता से तैनात रहते हुये आमजन के साथ सद्व्यवहार करने व यातायात को सुगम संचालन में देर रात्रि तक ड्यूटी कड़ी मेहनत व लगन से किया है। ओमप्रकाश नेहरा कानि० कार्यालय अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध, आयुक्तालय जयपुर, नें पुलिस आयुक्त, कार्यालय के आपराधिक आंकडों का संकलन व वर्गीकरण करने का कार्य कड़ी मेहनत व लगन से किया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।