Loading...

मनिहार समाज का छात्रावास सीकर शहर में शुरू

Jaipur

Follow us

Share

 

-छात्रावास में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए प्रवेश शुरू हो गया है

Advertisement

-शिक्षा की नगरी सीकर में मनिहार समाज का हॉस्टल मनिहार विकास समिति के अध्यक्ष इस्लामुद्दीन खान के नेतृत्व में तैयार किया गया है

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। मनिहार विकास समिति के अध्यक्ष एवं जलदाय विभाग, राजस्थान के पूर्व चीफ इंजीनियर आई. डी. खान के नेतृत्व में मनिहार समाज का छात्रावास करीब एक वर्ष में तैयार ही नहीं हुआ है, बल्कि अब उसमें समाज के उन छात्रों के लिए जो डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, के लिए प्रवेश शुरू हो चुका है। कुछ छात्र छात्रावास में रहकर परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। मनिहार समाज छात्रावास सीकर में अच्छे खाने, स्वच्छ पीने के पानी और रहने का बेहतरीन इंतजाम किया गया है। समाज अध्यक्ष आई.डी. खान और उनकी टीम छात्रावास के संचालन और छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से अध्ययन करके आगे बढ़ रही है। समाज के अध्यक्ष आई. डी.  खान का कहना है कि हमारा मकसद है कि छात्रावास में रहने वाले छात्र बिना किसी परेशानी के परीक्षाओं की तैयारी करें और अपने लक्ष्य तक पहुंचे, जब तक हमारे बच्चे अपने बड़े लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते हैं, हमारा अभियान जारी रहेगा। आई.डी. खान साहब का यह भी कहना है कि हमारी कमेटी के सभी सदस्य मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं। सभी ने आर्थिक सहयोग दूसरों से लेने में बड़ी मेहनत की है और स्वयं ने भी आर्थिक सहयोग दिया है। आई. डी. खान साहब का कहना है कि छात्रावास के संचालन के लिए अभी भी आर्थिक सहयोग की जरूरत है, इसलिए समाज के लोगों से गुजारिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।

 

Advertisement

मनिहार विकास फाउंडेशन –

आई. डी. खान साहब ने बताया कि मनिहार विकास समिति की ओर से मनिहार विकास फाउंडेशन का गठन किया गया है। फाउंडेशन के जरिए समाज के ऐसे लोगों की मदद की जाएगी जो अपना छोटा-मोटा व्यवसाय करना चाहते हैं। उन्हें एक लाख रुपए बिना ब्याज उपलब्ध करवाये जाएंगे। इसके अलावा ऐसे परिवार जिनके बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन फीस भरने की स्थिति नहीं है। उनकी फीस मनिहार विकास फाउंडेशन से दी जाएगी। फाउंडेशन ऐसे परिवारों की भी मदद करेगा, जिनकी बच्चियां शादी होने के लायक हैं। इसके अलावा समाज के जरूरतमंदों की भी मदद की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।