Loading...

अतिक्रमण की भेंट चढ़ा एमडी रोड सैटेलाइट अस्पताल, मरीज हो रहे दूर

Jaipur

Follow us

Share

  • अतिक्रमण के कारण सभी सुविधा-सम्पन्न इस सैटेलाइट अस्पताल का फायदा स्थानीय मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। 

जासिर पठान 

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।मोती डूंगरी रोड स्थित सैटेलाइट चिकित्साल्य जहाँ पर ओपीडी एवं आईपीडी की तमाम सुविधाएं, स्टाफ और दवाइयाँ की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अस्पताल परिसर में एवं बाहर हो रहे अतिक्रमण से लोगो का यहाँ आना कम हो गया है। यह चिकित्सालय एमडी रोड पर मुस्लिम मुसाफिरखाने के बराबर बना हुआ जो की एक सैटेलाइट हॉस्पिटल है। इस अस्पताल में 150 बैड, 52 तरह की जाँच, 24 घंटें भर्ती होने की सुविधा, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ आम जनता के लिए सरकार की तरफ़ से उपलब्ध हैं। लेकिन इन तमाम सुविधाओं के बावजूद यहाँ पर मरीज़ कम आ रहे हैं। इसकी एक वजह है कि लोगों में जागरूकता की कमी एवं दूसरी बड़ी वजह है अतिक्रमण। अस्पताल परिसर में अंदर कुछ परिवार अवैध तरीक़े से झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं। अस्पताल के बाहर फुटपाथ भी अतिक्रमण की वजह से छुप गया है जो की बाहर से देखने में अस्पताल लगता नहीं। स्थानीय कुछ लोगों ने यह अतिक्रमण कर रखा है। कुछ स्थानीय लोग भी अस्पाताल परिसर में कार पार्किंग करते हैं और मनमानी करते हैं। अस्पताल में कोई गार्ड भी नहीं जिससे यहाँ व्यवस्था बनाये रखना अस्पताल प्रशासन के लिए मुश्किल होता है।  अतिक्रमण की वजह से लोगों का अब इस सैटेलाइट अस्पताल में आना कम हो गया है। अस्पताल प्रशासन की कई बार की गई शिकायतों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हट सका। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोग भी इस अतिक्रमण का समर्थन करते नज़र आ रहे हैं। लेकिन क्या कुछ लोगों के अवैध अतिक्रमण से बड़ी संख्या में मरीज़ो एवं अस्पताल प्रशासन को हो रही दिक्कतों को नगर निगम को अनदेखा नहीं करना चाहिए?

Advertisement

अंधा प्रशासन चौपट मोती डूंगरी रोड सैटलाइट हॉस्पिटल

Advertisement

राज्य सरकार, चिकित्सा विभाग, अस्पताल स्टाफ, नगर निगम ग्रेटर प्रशासन सब अंधे बने हुए हैं। नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हेरिटेज की अतिक्रमण हटाओ शाखा मीडिया में बढ़ चढ़कर समाचार प्रकाशित करवाती है कि उन्होंने आज यहां वहां अतिक्रमण हटाया और सामान जप्त किया। लेकिन एम. डी. रोड स्थित सैटेलाइट अस्पताल के सामने और अंदर अतिक्रमण नगर निगम को दिखाई नहीं दे रहा है। अस्पताल के चीफ डॉक्टर ने बताया कि हमने कई बार शिकायत की है। लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। वैसे तो भजनलाल सरकार संवेदनशील होने का दावा करती है, लेकिन एम. डी. रोड स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल के सामने और अंदर अतिक्रमण हटाने में नाकाम नजर आ रही है। नगर निगम ग्रेटर प्रशासन भजनलाल सरकार को बदनाम कर रहा है। इसी तरह यहां के स्थानीय लोग भी डर के साए में जी रहे हैं। अतिक्रमणियों का डर है उनमें, इसलिए विधायक रफीक खान के प्रयासों से सैटेलाइट का दर्जा प्राप्त इस हॉस्पिटल का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। एम. डी. रोड सैटेलाइट हॉस्पिटल से अतिक्रमण हट जाए तो निश्चित रूप से हजारों स्थानीय बीमार लोगों को सुविधा मिल सकती है।यह अस्पताल मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र मे आता है, जहां से कालीचरण सर्राफ भाजपा से विधायक हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।