Loading...

नये इस्लामी साल के चांद को देखने के लिए दरगाह में उमड़ा जनसैलाब

कपासन

Follow us

Share

कपासन, (रॉयल पत्रिका)। कपासन प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर इस्लामी नये साल 1447 हिजरी, नौ चंदी जुमेरात पर जायरीने दीवाना का उमड़ा सैलाब 25 मोहरर्म सोमवार को पेश होगा अलम शरीफ।

Advertisement

दरगाह हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार गुरूवार को सुबह से ही जायरीन का आना शुरू हो गया। दर्शन हेतु लम्बी-लम्बी कतारे लगी अहाता-ए-नूर में महफिले मिलाद का प्रोग्राम हुआ एवं कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से अपने कलाम पेश किए। मेला ग्राउण्ड मे 300 से उपर दुकाने लगी। सांयकाल चिराग बत्ती के समय मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदा से दरगाह परिसर गूंज उठा।

Advertisement

25 मोहरर्म सोमवार 21 जुलाई को आस्ताना-ए-आलिया एवं बुलन्द दरवाजा पर बाद नमाज़े असर के अलम शरीफ पेश करने की रस्म अदा की जाएगी। 6 सफर से 8 सफर तक, इन्शाअल्लाह 01 अगस्त से उर्स शुरू होकर 03 अगस्त को कुल की फातिहा के साथ 84वां उर्स सम्पन्न होगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।