Loading...

पुलिस की दबिश, 93 संदिग्ध गिरफ्तार, 4 शराब तस्कर पकड़े, 5 वाहन जब्त

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने इलाके में दबिश देकर 93 संदिग्ध व्यक्तियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया। साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दबिश के दौरान 5 वाहनों को भी जब्त किया। डीसीपी जयपुर पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रताप नगर थाना इलाके में द्वारकापुरी और अन्य स्थानों पर दबिश दी गई। यह कार्रवाई थानाधिकारी मनोज कुमार बेरवाल के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रताप नगर, रामनगरिया थाना पुलिस और पुलिस लाइन के जाप्ते ने भाग लिया। टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और किरायानामा जांच की, जिनमें बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों की भी जांच की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।