मैं अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने नहीं आया, मैं मैदान छोड़ कर नहीं भागता – हनुमान बेनीवाल
- एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हनुमान बेनीवाल, छात्र-नेता और परिजन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। डॉ. राकेश की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता नज़र आ रहा है। आरएलपी सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल, डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजनों के साथ एसएमएस हॉस्पिटल के मोर्चरी के बाहर धरने में शामिल हो गए। उनके साथ धरने में संगरिया विधायक एवं यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, जयपुर ग्रामीण कांग्रेस सांसद प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, प्रदेशाध्यक्ष एनएसयूआई राजस्थान विनोद जाखड़, राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी एवं बड़ी तादाद में छात्र एवं युवा मौजूद रहे। सांसद हनुमान बेनीवाल का कहना है कि उनकी और तमाम युवाओं की मांग है कि परिजनों की माँगो को माना जाए। उनका इस धरने में शामिल होने में कोई राजनीतिक फ़ायदा नहीं हई, इस युवा के साथ जो हुआ वो बहुत दुख की बात है। अगर सरकार ने परिजनों की माँग को नहीं माना तो यह सारे युवा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और आगे वे स्वयं चलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने नहीं आया हुँ, संसद में आपने देखा होगा कि मैं ही खड़ा था बड़े-बड़े मंत्री भाग गए थे जब वो घुसे लेकिन मैं मेदान छोड़ कर नहीं भागता। मेरी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। युवाओं 2028 की लड़ाई साथ लड़ेंगे। इस मौके पर एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के पीजी छात्र डॉ. राकेश विश्नोई को विभागीय प्रणाली और वरिष्ठों की निरंतर प्रताड़ना ने इस कदर मानसिक रूप से तोड़ दिया कि अब वे हमारे बीच नहीं रहे। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा शिक्षा तंत्र की संवेदनहीनता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है। एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहे इस धरने में संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, जयपुर ग्रामीण कांग्रेस सांसद प्रत्याशी अनिल चोपड़ा आदि छात्रो और युवाओं के साथ सवाई मानसिंह चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर धरना दे रहे हैं। देखते हैं अब राजस्थान सरकार कब और कैसे इस मामले को शांत करती है। मौके भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
