आफताब गौराण जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 369 यूनिट रक्त एकत्रित
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। खंडेलवाल कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आफताब गौराण के जन्मदिन के अवसर पर खंडेलवाल मैरिज गार्डन में आयोजित रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं एवं छात्रों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में 369 यूनिट ब्लड युवाओं द्वारा डोनेट किया। टीम आफताब गौराण के द्वारा आयोजित शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आर. आर. तिवारी, NSUI एवं यूथ कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आफ़ताब गौराण ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। सीकेएस हॉस्पिटल के साथ मिलकर लगाए गए इस शिविर में युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। आफताब गौराण ने कहा कि समाज में रक्तदान शिविर के द्वारा जन्मदिन मनाना बहुत अच्छी पहल है। हम इस संकल्प से पूरे समाज में नई पहल शुरू करना चाहते हैं, जिसमे जन्मदिन के अवसर पर युवा उधम-धाड़ शोर मचाने के रिवाज एवं नशे को छोड़ कर अपनी सेहत पर ध्यान दें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
