Loading...

14 जून को हर साल गोगामेड़ी में मनेगा कायमखानी दिवस ‌मुस्लिम राजपूत राजस्थान महासभा संगठन का बड़ा एलान

नोहर

Follow us

Share

नोहर, (रॉयल पत्रिका)। उपखण्ड के गोगामेड़ी स्थान में नवाब कायम खां चौहान की 606 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल जनसभा  व गौरवशाली स्वाभिमान यात्रा का कार्यक्रम रखा गया।‌ ‌ जिसमें मुख्य अतिथि मुस्लिम राजपूत राजस्थान महासभा अध्यक्ष अब्बास खान मोयल ने की ‌एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र सिंह बिदावतनी ने की । इससे पहले आपने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‌ पुष्प अर्पित किए करने के बाद सभी बन्धुओं ने एक साथ आकर ‌ गोगामेड़ी में चादर पेश की। जिसके पश्चात् मेडी के निकटम सभा आयोजन ‌ स्थल पर ‌ गए वहां पर सभी ने आपका फूल- माला और साफा  बांधकर स्वागत किया। समाजसेवी रविन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब कायमखानी शब्द सुनता हूं तो शौर्य और पराक्रम प्रतीत का आभास होता है। मुस्लिम राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अब्बास खां मोयल ने कहा कि हम चायल मोयल और कायमखानी एक ही पेड़ की शाखा हैं लेकिन इन सभी को वर्तमान समय अलग-अलग साझा किया गया है। नवाब खान के आदर्शों पर चलते हुए उनके अधूरे रहे सपनों को साकार करने का संकल्प ले और अपनी कौम और समाज की भलाई करें। समाज में फैल रही गलत बुराइयों को त्याग कर “एक बनो नेक बनो” शिक्षा हासिल कर शिक्षित बनो। कामयाबी हासिल करके काम और समाज का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने और सभी समुदाय के बीच आपसी भाईचारा कायम करने की पहल करते हुए एक मिसाल कायम करें। कायमखानी काम की वफादारी और बहादुर और देश के लिए दी गई कुर्बानी के किस्से आज भी इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं इसी आशा और विश्वास के साथ आप सभी का सहयोग चाहते हैं महासंघ के अल्लादीन खां ने अनेक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। साहिल सिंह तंवर ने जातिगत जनगणना के बारे में अवगत करवाया, भंते प्रज्ञा सागर ने क्षत्रिय धर्म के प्रचार प्रसार के बारे में बताया। रविन्द्र सिंह बिदावत ‌ने अध्यक्षता स्वीकारते हुए। आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। चायल सरदारों द्वारा समस्त गणमान्य लोगों का स्वागत कर ‌ प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। आयोजन में मुबारिक खां धोलिया, रवि खां भुवान, सादुल खां गौराण, ‌ बरकत खान गहलोत झुंझुनू, मकसूद खान तवर चुरु, राजा मोहिल फतेहपुर, इस्लाम खां चायल भादरा, अजीज खान चौहान चूरू, रुस्तम खान जोधपुर, सलीम खान गहलोत झुंझुनू, यासीन खां गौराण, जतन सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह बिदावत, अनवर खां राजगढ़, अनवर खां एडवोकेट, मुबारिक खां हसनखानी, मुस्ताक खां गोगामेड़ी,  इमरान खान चायल, गुलफान खां चायल अधिराज सिंह शेखावत सहित भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कायम खां  चौहान गोगाजी चौहान की 16 वीं पीढ़ी से आते हैं इसलिए हर वर्ष गोगामेड़ी में ही सभा रखी जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।