Loading...

606वीं बरसी पर नवाब कायम खां को खिराजे अकीदत, झुंझुनूं में शिक्षा व स्मारक निर्माण की योजना

झुंझुनूं

Follow us

Share

झुंझुनूं, (रॉयल पत्रिका)। झुंझुनूं स्थित हज़रत कमरुद्दीन शाह की दरग़ाह में शनिवार दिनांक 14 जून को आयोजित कार्यक्रम में कायमखानी कौम के संस्थापक नवाब कायम खां को उनके 606 वें शहादत दिवस पर खिराज ए अकीदत पेश की गई। कार्यक्रम का आगाज तिलावत ए कुरआन से किया गया। दरगाह के सज्जादा नशीन एजाज नबी खान ने उनके लिए दुआए मगफिरत कराई। इस कार्यक्रम में जिले भर के लगभग पांच सौ मोअजीज कायमखानी सरदारों ने शिरकत की। उनमें मुख्य तौर पर सेवानिवृत आईएएस अशफाक हुसैन एवं जाकिर हुसैन, राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हिदायत खान धोलिया, हज़रत कमरुद्दीन शाह की दरग़ाह झुंझुनूं के सज्जादा नशीन एजाज नबी खान साहब, झुंझुनूं के पूर्व सभापति खालिद हुसैन, ले. कर्नल शौकत अली खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खां, झुंझुनूं जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इकबाल खां, सरपंच इरशाद खां, मुबारिक खां हैबत एवं उस्मान खान, पूर्व सरपंच मोहम्मद हफीज खां, सफी खान टीटीई, यूसुफ खान पार्षद, कप्तान लियाकत खां धनूरी, इंस्पेक्टर सद्दीक खां चैनपुरा, हाजी मुजफ्फर अली खां धनूरी, कप्तान अली हसन खां धनूरी, लियाकत खान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, सूबेदार युनुस खान भीमसर, सूबेदार सरवर खां पिथूसर, प्रिंसिपल हफिज खां कंकड़ेउ, अली हसन खान कंकड़ेऊ, रिसा. गुलाम नबी खां कंकड़ेऊ, मास्टर कमरुद्दीन खान कंकड़ेऊ, मास्टर बुनियाद अली खान नयाबास, अनवार खां नयाबास, जाकिर झुंझुनूंवाला, कप्तान हयात मोहम्मद खां, गुलज़ार फौजी व उनकी टीम, शाहीन गुड्डू धनूरी, मास्टर मो. इशाक कायमसर, मो. सफीक पुरानाबास, उमेद खां, सत्तार खान, निसार खां व इस्पाक खां मलसीसर, कप्तान अय्यूब खान, अय्यूब खां दौलत खानी गांगियासर, भंवर अली खां चेनपुरा, मास्टर सज्जाद खां, शमशाद खां, बशीर खान जाबासर, कप्तान सुलतान खाँ व सूबेदार जंगशेर खां जाबासर, कप्तान जंगशेर खाँ पिथूसर, कप्तान जंगशेर खाँ नूआ, लियाकत खाँ कोलाली, डॉक्टर जुल्फ़िकार भीमसर, फारूक खाँ, निसार खान खुडाना, सूबेदार अजीज खान लादूसर, फैयाज खां चैनपुरा, सूबेदार मो. रफीक खान जोशीला, सूमे. मो. रफीक खान व सूमे. मनवर अली खान खुडाना, आशिक अली खां कायमसर, सूमे. हारून अली खान हसन्सर, कप्तान लाल खां व कप्तान इकबाल खान सिरयासर, कप्तान इकबाल खां फिरांस का बास, सूबेदार इकबाल खान किड्वाना, अलीशेर खान व सूमे. अनीश खान नुआ, अली हसन खान व आमीन खान धनूरी के साथ-साथ सैंकड़ों कायमखानी सरदार साहेबान हाजिर हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर लोगों का रुझान नवाब मोहम्मद खां संस्थापक झुंझुनू के सिलसिले को आगे बढ़ाने को लेकर था तथा झुंझुनूं पर 287 वर्षों तक कायमखानी कौम के शासन और कौम के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा हज़रत कमरुद्दीन शाह की दरग़ाह झुंझुनूं के सामने स्थित वक्फ की जमीन पर नवाब मोहम्मद खां का स्मारक, शहीदों का स्मारक और कौम के बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु हॉस्टल एवं कोचिंग के लिए भवन तथा सभागार के निर्माण की मांग उठाये जाने पर दरग़ाह के सज्जादा नशीन एजाज नबी खान एवं पूर्व सभापति खालिद हुसैन ने समर्थन कर इसमें पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इन सभी कार्यों को अंजाम देने तथा नवाब मोहम्मद खां के झुंझुनूं का संस्थापक होने का मुद्दा उचित स्तर पर उठाने व कौम की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए सर्वसम्मति से एक 20 सदस्ययी समिति का गठन किया गया। इस समिति का अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस अशफाक हुसैन को बनाया गया व राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हिदायत खान धोलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंच संचालन कप्तान लियाकत अली खान धनूरी ने किया। अंत में इरशाद खां सरपंच ने इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कौमी भाइयों और आयोजन कर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए सभा का समापन किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।