Loading...

नवाब कायम खां की 606वीं पुण्यतिथि पर ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश

Jaipur

Follow us

Share

  • जयपुर में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। कायमखानी समाज के प्रथम पुरुष और ऐतिहासिक शख्सियत दादा नवाब कायम खां की 606वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार 14 जून को ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी, झोटवाड़ा, जयपुर की ओर से एक ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झोटवाड़ा स्थित गोल्ड स्टार पैराडाइज में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य अतिथियों और प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।  इस मौके पर वक्ताओं ने दादा कायम खां की शख्सियत और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दादा नवाब कायम खां एक दूरदर्शी, न्यायप्रिय और बहादुर सिपहसालार थे, जिन्होंने समाज में एकता, इंसाफ और तरक़्क़ी की बुनियाद रखी। वक्ताओं ने यह भी कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाज के लोगों ने इस अवसर पर दादा कायम खां के दिखाए रास्ते पर चलने, इल्म हासिल करने, एकजुट रहने और समाज की तरक़्क़ी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल उनके योगदान को याद करना था, बल्कि नई पीढ़ी को उनकी विरासत से जोड़ना भी था। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने इस आयोजन को समाज की चेतना और पहचान से जुड़ा अहम क़दम करार दिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में राजस्थानन वक्फू बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खां बुधवाली, ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी के अध्यक्ष फारूख खान गनेड़ी समेत कई प्रमुख सामाजिक हस्तियों ने हिस्सा लिया और दादा कायम खां को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।