Loading...

दरगाह दरवेश हाजी अकबर शाह रहमतुल्लाह अलैहि का 55वां उर्स सम्पन्न

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर/ सांगानेर, (रॉयल पत्रिक)। सांगानेर स्थित दरगाह दरवेश हाजी अकबर शाह रह.अ. का 55वां सालाना उर्स तीन दिवसीय आयोजन के बाद कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर देश और प्रदेश के कोने-कोने से अकीदतमंदों की आमद दरगाह शरीफ में देखने को मिली। यहां पहुंचे लोगों ने मन्नतें मांगी, दुआएं कीं और सूफी संत हाजी अकबर शाह रह.अ. की बारगाह में हाजिरी दी। दरगाह परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया, जहां हर कोना रूहानी नूर से जगमगा उठा। उर्स का आगाज़ कुरान ख्वानी से हुआ, जिसके बाद सूफियाना कलामों की महफिलें सजती रहीं। कव्वाल पार्टियों ने रातभर इश्क-ए-हक़ीक़ी और वलीयों की शान में कलाम पेश किए। हर सूफियाना साज़ और आवाज़ में सिर्फ एक पैगाम था—मोहब्बत, अमन और भाईचारा। दरगाह के खादिम हसन खान मियां ने बताया कि यह आस्ताना सिर्फ एक मज़हबी ठिकाना नहीं, इंसानियत और मोहब्बत का वह चिराग़ है जो हर दिल में उजाला करता है। यहां जात-पात या मजहबी दीवारों की कोई जगह नहीं। हर आने वाला इंसान अल्लाह के वली की रहमत से नवाज़ा जाता है। उर्स के अंतिम दिन कुल की रस्म अदा की गई, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंदों ने भाग लिया। लंगर का भी आयोजन हुआ, जिसमें ज़ायरीन ने तबर्रुक हासिल किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।