केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट की भी मौत
-पिता बोले- राजवीर का आखिरी मैसेज था- लेफ्ट टर्न ले रहा हूं, उसके बाद क्रैश
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह (37) की भी मौत हो गई। लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर्ड राजवीर बीते 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए फ्लाइंग कर रहे थे।
लैंडिंग से पहले सुबह करीब 5.20 मिनट पर उन्होंने कंट्रोल रूम को अखिरी मैसेज किया था। इसके तुरंत बाद उनका चॉपर क्रैश हो गया। गौरीकुंड के जंगल में हुए इस क्रैश में कुल 7 लोगों की जान गई है।

गढ़वाल (उत्तराखंड) रेंज के आईजी ने बताया कि डेडबॉडी को आईडेंटिफाई करने में मुश्किल हो रही है। डीएनए टेस्ट के बाद ही बॉडी सौंपी जाएंगी।
4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने
जयपुर शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी में रहने वाले राजवीर सिंह करीब 14 साल तक आर्मी में रहे। उनकी पत्नी दीपिका चौहान भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। दंपती शादी के 14 साल बाद पहली बार चार महीने पहले ही पेरेंट्स बने थे।
उनके जुड़वां बेटे हैं। राजवीर के पिता गोविंद सिंह बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि परिवार इन दिनों पोतों के जलवा पूजन की तैयारियां कर रहा था, लेकिन आज मिली खबर से दुखों का पहाड़ टूट गया है।
मैसेज करते ही एक्सीडेंट हो गया- राजवीर के पिता

पिता गोविंद ने बताया- अफसरों ने हमें क्रैश के बारे में बताया है। तीन हेलिकॉप्टर साथ गए थे। दो लैंड कर गए। एक क्रैश हो गया। राजवीर ने लैंडिंग से पहले लास्ट मैसेज दिया था कि- लैंडिंग के लिए लेफ्ट टर्न कर रहा हूं। उसके बाद हादसा हो गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
