Loading...

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जयपुर

Follow us

Share

जिला प्रमुख रमा चौपड़ा ने कंवर का बास गौशाला में की सफाई, बांधे परिंडे

जयपुर (रॉयल पत्रिक) वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार को रमा चौपडा, जिला प्रमुख एवं प्रतिभा वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयपुर की उपस्थिति में पंचायत समिति मुख्यालय ग्राम कंवर का बास गौशाला में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय गौशाला, पशु चिकित्सालय, दुग्ध संघ में आयोजित कार्यक्रम में झाडू निकालकर साफ-सफाई की गई एवं गायों को हरा चरा व गुड खिलाया गया तथा गौशाला में पेड़ लगाये गये, पशुओं की खेली एवं ठांन की साफ-सफाई की गई। अभियान अंतर्गत पक्षियों के लिये परिडें लगाये गये एवं पक्षियों को चुगा डाला गया तथा उपस्थिति ग्रामीणों के समक्ष वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जल संरक्षण एवं वंदे गंगा अभियान में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement

इस दौरान ब्लॉक स्तरीय कर्मभूमि से मातृ भूमि अभियान की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर पर धार्मिक व्यक्तियों एवं स्थानीय दानदाताओं को सूचीबद्ध कर जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों एवं कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत जनसहभागिता एवं भामाशाहों के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों एवं अभियान पर चर्चा की गई।

Advertisement

कार्यशाला में ग्राम पंचायत दुर्जनियावास के सरपंच एवं ग्राम पंचायत फतेहपुरा सरपंच के द्वारा मौके पर ही 4 भामाशाहों को प्रेरित कर उक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही, अन्य जल संरचनाओं के लिये भी जन सहयोग प्राप्त कर प्रारम्भ करवाने की घोषणा की गई। संगोष्ठी में जिला प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जल संरक्षण एवं जल संरचनाओं एवं वृक्षारोपण के महत्व एवं भविष्य में इन से होने वाली उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। संगोष्ठी में धार्मिक व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों व भामाशाहों द्वारा उक्त गतिविधियों को निरंतर चालू रखने का भरोसा दिया एवं इस हेतु सहयोग करने का आश्वासन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी के साथ प्रधान महोदय, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य दुर्जनियावास, सरपंच ग्राम पंचायत दुर्जनियावास, फतेहपुरा व अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन व गौशाला के पदाधिकारीगण – धार्मिक व्यक्तिगत उपस्थित होकर श्रमदान एवं गौ सेवा के साथ – साथ पौधा रोपण सहित समस्त गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं सहयोग किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।