सड़क स्वीकृति पर ग्रामवासियों ने जताया रामलाल शर्मा का आभार
चौंमू, (रॉयल पत्रिका)। विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में सड़को की स्वीकृति पर सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का साफा और माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत इटावा भोपजी में पॉवर हाउस से स्याऊ तिराहे तक और मुख्य सड़क से मालियो की ढाणी तक सड़क के लिए 99.90 लाख रुपए की स्वीकृति पर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी के नेतृत्व में ग्रामवासियो ने स्वागत किया। ग्राम पंचायत सिंगोदखुर्द में बालाजी धर्मकांटे से देवथला सीमा तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 45.10 लाख की स्वीकृति पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और त्रिलोक लोचिब ने नेतृत्व में ग्रामवासियों ने स्वागत किया। इसके बाद हस्तेडा सड़क से बागा का बास (आलीसर) तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 35.70 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों ने मिठाई खिलाकर आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामावतार भिंडा ,रामेश्वर बिरानिया, शंकर सोनी, भागीरथ रेगर, राधेश्याम शर्मा, सुभाष योगी, राकेश कुमावत, शंकर सेन, कजोड़ माली, सुनील, गोपाल सेन, ओमप्रकाश बरा गोविंद शर्मा, जगदीश सैनी, कृष्णा कुमावत, वार्डपच मूलशंकर मेहता, दौलत सैनी, महेंद्र कुमार सैनी ,भास्कर जांगिड़ सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
