कृषि मंत्री ने नकली खाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी की
- किसानों से धोखाधड़ी चरम पर
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। किसान बड़ी मुश्किल से अनाज, तिलहन एवं दलहन फसलों की पैदावार लेता हैं। पूरे साल खेत में फसल पकने तक कर्ज लेकर लागत लगाता है। इसके लिए किसान बाजार से बीज, खाद, कीटनाशक, महंगे दामों पर खरीदकर लाता है। लेकिन बाजार में किसानों को ठगने के लिए कुछ लोग एक लम्बी लाइन लगाकर बैंठे है। प्रदेश के कददावर नेता कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को जब यह पता चला कि कुछ लोग नकली खाद बनाकर किसानों को बेच रहे हैं तो उनसे रहा नहीं गया। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने स्वयं कृषि अधिकारियों के साथ जाकर किशनगढ़ में नकली खाद बनाने वाली 13 फैक्ट्रियों को सील करके ताला लगा दिया। नकली खाद बनाकर फैक्ट्री मालिक एक लम्बे अर्से से किसानों को ठग रहे थे। कृषि मंत्री की इस कार्यवाही से नकली खाद बनाने वाली प्रदेश की फैक्ट्रियों में हडकंप मचा हुआ है। प्रदेश के किसान वर्ग में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की काफी तारीफ हो रही है। वैसे ही किसान फसल उगाकर फसल की लागत तक नही निकाल पाता है ऊपर से नकली खाद, बीज कीटनाशक बेचने वाले किसान से ठगी करने पर अमादा दिखाई दे रहे हैं।

किसानों से धोखाधड़ी चरम पर –

नकली खाद, नकली बीज और नकली कीटनाशक बनाने वाले किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर दोनों हाथों से लूट रहें हैं। वैसे नकली खाद, बीज और कीटनाशक बनाने वाले लोगों की कृषि विभाग के अधिकारियों से साठगांठ रहती हैं। बिना सरकारी सिस्टम के नकली खाद, बीज और कीटनाशक बनाना आसान नहीं है। कृषिमंत्री की नजर में अब यह मामला आ ही गया है तो सरकार को खाद एवं कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्रियों की नियमित जांच की व्यवस्था करनी चाहिए। अब देखना है कि नकली खाद एवं कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्रियों पर सरकार लगाम हमेशा के लिए लगाएंगी या फिर यह फैक्ट्रियां फिर सरकारी सिस्टम का फायदा उठाकर फिर से नकली खाद उत्पादन शुरू कर देंगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
