Loading...

किशनगढ़ में नकली खाद का खेल उजागर, कृषि मंत्री मंत्री ने पकड़ा गोदाम

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर। राजस्थान के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा भ्रष्टाचार के खिलाफ वह खुद ग्राउंड पर उतर कर कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में नकली खाद के कारोबार में बड़े घोटाले का खुलासा किया है। इसके लिए किरोड़ी लाल मीणा किशनगढ़ के उदयपुर कला गांव में एक गोदाम पर खुद छापामारी करने पहुंच गए। जहां छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली खाद जब्त की। बताया जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा ने 6 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है।किरोड़ी लाल मीणा ने जहां छापेमारी की है वहां गोदाम से नकली DAP (डाई-अमोनियम फॉस्फेट), SSP (सिंगल सुपर फॉस्फेट) और जिप्सम की भारी खेप बरामद की गई।
अधिकारियों को लगाई फटकार
मंत्री मीणा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह किसानों के साथ गंभीर धोखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार मिलावटखोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि खाद आपूर्ति नेटवर्क की पूरी तरह से जांच की जाएगी। जानकारों के अनुसार DAP, SSP और जिप्सम कृषि के लिए अत्यंत आवश्यक सामग्री हैं। DAP में नाइट्रोजन और फॉस्फोरस होता है जो फसल की जड़ों को मजबूती देता है, वहीं SSP मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और जिप्सम एक प्राकृतिक मिट्टी सुधारक है। इनकी नकली किस्मों से फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।
स्थानीय किसानों में रोष व्याप्त
छापे के बाद जैसे ही स्थानीय किसानों को नकली खाद के गोदाम और बिक्री की जानकारी मिली उसके बाद किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। प्रशासन अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गया है ताकि मिलावटखोरों की पूरी श्रृंखला को पकड़ा जा सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।