Loading...

सीएम हाऊस कूच की चेतावनी पर प्रशासन दबाव में आया

Jaipur

Follow us

Share

  • संभागीय आयुक्त व पुलिस कमिश्नर सभा स्थल पहुंचे और सीएम हाउस कूच कों रोका।
  • हजारों युवाओं की युवाक्रोश रैली ने सांसद हनुमान बेनीवाल का प्रदेश में कद बढ़ाया

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली में लाखों की संख्या में विभिन्न जिलों से युवा आये। रैली स्थल पर महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी। जोश से भरे युवाओं को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य पुलिस सब- इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 में हुए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना हैं। बेनीवाल ने  एसआई भर्ती परीक्षा(2021) को रद्द करने और राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही हैं।

Advertisement

संभागीय आयुक्त और पुलिस कमिश्नर पहुंचे धरना स्थल पर वार्ता करने – जब सांसद बेनीवाल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की चेतावनी दी तो सरकार और प्रशासन दबाव में दिखाई देने लगा। जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम और जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ रैली स्थल पर पहुंचे और मंच पर ही करीब 20 मिनट बेनीवाल से वार्ता की और सीएम हाउस की ओर कूच नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर और  संभागीय आयुक्त ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जो भी मांगें हैं, उनको सरकार के सामने रखेगें। सरकार आपकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। रैली में बेनीवाल ने भाजपा नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को भी युवाओं के साथ आने का न्यौता दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों इस मुददे पर मिली हुई हैं।

Advertisement

हनुमान बेनावाल का कद बढ़ा – जो लोग एवं राजनीतिक दल यह मानकर चल रहे थे कि खींवसर विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद हनुमान बेनीवाल कमजोर हो गए हैं, उनको 25 मई 2025 रविवार को जयपुर में आयोजित युवा आक्रोश रैली के बाद गलतफहमी निकल गई हैं। सांसद हनुमान बेनीवाल जाट समाज के मजबूत नेता है और समाज के युवा बेनीवाल के साथ मजबूती से जुड़े हैं। रैली स्थल से बैनीवाल गुर्जर समाज और मीणा समाज को और उनके नेता सचिन पायलट और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को साथ आने की पहल भी कर दी। सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के नेताओं को यह भी संदेश दे दिया कि राजनीति ऑफिसों और मकानों में बैठकर नहीं की जाती हैं। जो जमीन की और जनता के मुद्दो की राजनीति करेगा वही सफल होगा। बेनीवाल के बढ़ते कद से भाजपा और कॉंग्रेस दोनों को नुकसान हो सकता हैं। वैसे भी बेनीवाल ने सबइंस्पेक्टर भर्ती 2021 में धांधली और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है साथ ही आरपीएससी का मुद्दा है जिसको प्रदेश के अधिकतर युवा पसंद करते हैं। मुद्दो की राजनीति के चलते सांसद हनुमान बेनीवाल सभी युवाओं की पसंद बनते जा रहे हैं। एसआई की भर्ती रदद नहीं करना भजनलाल सरकार की कमजोरी का संकेत हैं। जबकि एसआई भर्ती परीक्षा सरकार को पहले ही रद्द कर देनी  चाहिए थी। एसआई भर्ती परीक्षा में नकल और भ्रष्टाचार के सैकड़ों सबूत हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।