Loading...

खोह नागोरियान में पानी को लेकर हंगामा, सैंकड़ों लोग सड़क पर उतरे, 15 दिन में समाधान का दिया गया आश्वासन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। खोह नागोरियान के वार्ड नंबर 114 में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। रविवार सुबह 9 बजे पंप हाउस के सामने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद जाकिर के नेतृत्व में क्षेत्र की 35 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इलाके में कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप है, जिससे लोगों को पीने के साफ पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। धरने के दौरान शुरुआत में जलदाय विभाग के कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, लेकिन जब प्रदर्शन तेज होने लगा और लोग रोड जाम करने की तैयारी में थे, तो पुलिस और जलदाय विभाग हरकत में आया। थाना खोह नागोरियान के एसएचओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके बाद एक्सईएन और एईएन भी धरना स्थल पर पहुंचे और काफी बातचीत के बाद 15 दिन में समस्या हल करने का भरोसा दिलाया गया, तब जाकर धरना खत्म हुआ। हाजी जाकिर ने बताया कि विभाग से पांच अहम बातों पर सहमति बनी है पहली बात ये कि जिन कॉलोनियों में अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है, वहां जल्द से जल्द लाइन डाली जाए ताकि लोग पानी के लिए तरसें नहीं। दूसरी ये कि जिन इलाकों में पाइपलाइन पहले ही डल चुकी है, वहां ठीक तरीके से पानी की सप्लाई हो, ताकि लोगों को रोज़ पर्याप्त और नियमित पानी मिल सके। तीसरी बड़ी दिक्कत ये है कि कुछ जगहों पर आबादी ज्यादा है लेकिन वहां छोटी पाइपलाइन डाल दी गई है, जैसे जहां 6 इंच की लाइन होनी चाहिए थी वहां सिर्फ 4 इंच की डाली गई है, ऐसे में वहां पानी पहुंच ही नहीं पाता, तो अब इन्हें बड़ी लाइन से बदला जाएगा। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि हर दिन 2-3 कॉलोनियों की समस्या का समाधान किया जाएगा, चाहे वो पॉइंट बदलना हो या नोज़ल बदलना। हाजी जाकिर ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में काम नहीं हुआ, तो 16वें दिन फिर से धरना देंगे और इस बार आंदोलन अनशन तक भी जाएगा। हमारा मकसद है कि हर घर तक पानी पहुंचे। फिलहाल लोगों को उम्मीद तो है, लेकिन प्रशासन पर भरोसा नहीं। अब देखना ये है कि जलदाय विभाग वादे पर कितना खरा उतरता है

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।