Loading...

भाजपा राज में कानून व्यवस्था चरमराई: धर्मेन्द्र राठौड़

जयपुर

Follow us

Share

माफिया मचा रहे खुलेआम तांडव, पुलिस और प्रशासन लाचार – आरोप

भाजपा राज में कानून व्यवस्था चरमराई: धर्मेन्द्र राठौड़
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। माफियाओं का बोलबाला है और पुलिस-प्रशासन उनकी शह पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है और अपराधियों में कानून का बिल्कुल भी डर नहीं रह गया है।
राठौड़ शनिवार को ब्यावर दौरे पर थे, जहाँ वे एक शोक सभा में भाग लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे जमीन माफिया हो या फिर खनन माफिया, सब खुलेआम अपनी मनमानी कर रहे हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने ब्यावर क्षेत्र में हाल ही में हुई एक घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि एक युवक को जमीन को लेकर पट्टों के मामले में पीटा गया, लेकिन पुलिस ने प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ता के दबाव में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर पाती, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

Advertisement

महंगाई और महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल
राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन चुकी है। आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं भी ठप कर दी गई हैं।

Advertisement

कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति
इस दौरान कांग्रेस नेता आशाराम पटेल, अजय कांतावत, अजमेर से पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।