Loading...

विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर वेलफेयर पार्टी ने उठाई कानूनी कार्रवाई की माँग

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की करनल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और उन्हें “आतंकवादियों की बहन” कहने के मामले ने सियासी हलकों में बवाल खड़ा कर दिया है। इस पर सख़्त रुख़ अपनाते हुए वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया, जयपुर ज़िला इकाई ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर जयपुर के माध्यम से भेजा। वेलफेयर पार्टी ने अपने पत्र में मांग की है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त की जाए। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी एक अलग पत्र भेजा है, जिसकी रजिस्ट्री रसीद और पत्र की प्रतियां संलग्न की गई हैं। इसके साथ ही पार्टी ने जयपुर में आयोजित भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान हवा महल क्षेत्र की विधायक द्वारा कथित रूप से तिरंगे के अपमान का मुद्दा भी उठाया है। इस संबंध में थाना शास्त्री नगर को एक लिखित रिपोर्ट रजिस्ट्री डाक द्वारा भेजी गई है। इस समस्त कार्रवाई की जानकारी वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के जयपुर ज़िला अध्यक्ष फ़िरोज़ुद्दीन ने दी। उन्होंने कहा कि देश की सेना और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीक़े से न्याय की माँग कर रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।