भाजपा नेताओं को क्या हो गया हैं? पार्टी नेतृत्व को शर्मिंदा होना पड़ रहा है !
- विदेश मंत्री जयशंकर, मंत्री विजय शाह, विधायक नरेंद्र प्रजापति एवं बालमुकुंद आचार्य आदि ऐसे भाजपा नेता है जिनके बड़बोलेपन से भाजपा को शर्मिंदा होना पड़ा है।
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश मुश्किल के दौर से गुजर रहा था। देश पर युद्ध विराम करने का अंतराष्ट्रीय दबाव था, फिर भी देश की सेना ने पाकिस्तान और उसकी सेना को उसकी हैसियत बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। युद्ध विराम के बाद भाजपा नेताओं ने श्रेय लेने के लिए और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में इतने कसीदे पढ़ना शुरू कर दिये और जो चाहे बोला, जो नहीं बोलना चाहिए था। इन भाजपा नेताओं के वक्तव्य और कृत्यो से ऐसा लगता है कि इन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की और देश की इज्जत और तिरंगे की इज्जत की कोई चिंता नहीं है। किसने क्या बोला एक नजर में-
विदेश मंत्री जयशंकर- विदेश मंत्री जयशंकर ने पत्रकारों के सामने बोला कि हमले से पहले हमने पाकिस्तान को सूचना दे दी थी कि भारत सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाएगा। जयशंकर के बयान की जब कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की और देश की सेना के साथ गद्दारी बताया तो भाजपा नेतृत्व को शर्मिंदा होना पड़ा।

नरेंद्र प्रजापति- भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने सबके सामने कहा कि भारत पाकिस्तान का युद्ध विराम अमेरिका के कहने पर हुआ है, जबकि ऐसा वक्तव्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित किसी ने नहीं दिया है।

मंत्री विजय शाह- मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता दिया। हाई कोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह के विरुद्ध एफआईआर करनी पड़ी।
विधायक बालमुकुंद आचार्य- राजस्थान भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगा यात्रा निकालने में इतने व्यस्त दिखाई दिए कि उन्होंने तिरंगा के कपड़े से मुंह और नाक का पसीना ही पोंछ लिया। तिरंगा से पसीना पोंछने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और भाजपा नेतृत्व को एक बार फिर शर्मिंदा होना पड़ा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
