देश के प्रति युवाओं में दिखा जोश, राष्ट्र हित में रक्तदान शिविर आयोजित
मोहम्मद अब्बास
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। शहर में स्थित बैचर सराय में उपखण्ड प्रशासन, नगर परिषद एवं समस्त व्यापार महासंघ द्वारा राष्ट्र हित में रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व सांसद देवजी पटेल, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ, उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, नगर परिषद सभापति नरेश सेठ, विकास अधिकारी भंवरलाल, नगर परिष्द अधिषाशी अधिकारी त्रिकमदान चारण समस्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित सीलु के आतिथ्य में आयोजित किया गया। राष्ट्र हित में आयोजित एक विशेष रक्तदान शिविर में युवाओं ने जबरदस्त जोश और उमंग के साथ बढ़ चढ़ कर देशभक्ति के जज्बे के साथ अपना रक्तदान किया। जिसमें बी. लाल, ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सेवा भावना के चलते कुछ ही घंटों में 100 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी देश और समाज सेवा के हर आह्मन पर वे तत्पर रहेंगे। यह आयोजन न सिर्फ मानव सेवा का अनुपम उदाहरण बना, बल्कि युवाओं की राष्ट्र भक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी उजागर करता है। पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका होती है। यह केवल रक्तदान नहीं है, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना है। आतंकवाद और समाज की अन्य समस्याओं को जड़ से खत्म करने में हम सबको मिलकर ऐसे योगदान देने चाहिए। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने शिविर में आए लोगों को सही तरीके से रक्तदान की प्रक्रिया, सावधानियों और फायदे के बारे में भी जानकारी दी। उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी ने आपात स्थिति में स्टॉक होनी जरूरी है। शिविर का उदेश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ ने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताते हुए व्यापार मंडल की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। राष्ट्र हित में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान पूर्व सांसद देवजी पटेल, आईपीएस कर्काबले शरण गोपीनाथ, उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सोनी, नगर परिषद अधिशाषी अधिकारी त्रिकमदान चारण, समस्त व्यापार महासंघ हरीश पुरोहित सहित कई अधिकारियों कर्मचारियों व्यापारियों एवं शहरवासियों ने रक्तदान किया। इस दौरान नगर परिषद सफाई निरीक्षक विजय पुराहित, स्मृति वन अध्यक्ष अमराराम माली, पार्षद हरीश परमार, जगदीश शारदा, गोविंद पुरोहित, दलपतसिंह रणोदर, बाबु नाथ, सायब खॉन बेहलिम, अशोक जैन, मांधुसिंह, गणपत पुरोहित, गनी भाई मेमण, साबीर हुसैन मेमण, तौफिक हुसैन, भावेश सोनी नारायण पुरोहित, पार्षद केवलाराम, हाजी बाबु भाई मेमण छोगाराम चौधरी, दुर्गाराम बेनीवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
