Loading...

सांचौर के अगड़ावा क्षेत्र में बनी हवाई पट्टी जरूरत पड़ने पर आर्मी बेस एरिया में तब्दील होगा भारतमाला एक्सप्रेस-वे

Jaipur

Follow us

Share

  • रक्षा मंत्री की मौजूदगी में ट्रायल भी हो चुका है, वहां  फाइटर, जेट विमान भी उतर सकते है
  • अगड़ावा से मात्र 40 किमी की दूरी पर पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र लगता है

सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध के बाद अगड़ावा क्षेत्र को महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्र के रूप में भी स्थापित करने की मंशा से एयरस्ट्रिप एरिया तैयार किया गया। बाड़मेर जिले से गुजरात में भुज एयर बेस के बीच के दायरे में अगडावा अब महत्वपूर्ण एरिया है। जिसे केन्द्र सरकार की ओर से आपात स्थिति के लिए तैयार करवाया गया। अगड़ावा से मात्र 40 किमी की दूरी पर पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र लगता है, सामरिक दृष्टि से अगड़ावा हवाई पट्टी महत्वपूर्ण है और भविष्य में युद्धकालिक स्थितियों में अतिरिक्त विकल्प के रूप में मौजूद रहगी। जालौर जिले की सीमा अगडावा में बनी इमरजेंसी हवाई पट्टी वायुसेना के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। 32.95 करोड़ रूपए की लागत से बनी इस हवाई पट्टी की 3 किमी. लम्बाई और 33 मीटर चौड़ाई है। हवाई पट्टी पर दोनों सिरों पर 40 गुणा 180 मीटर आकार की दो पार्किंग भी बनाई गई है, ताकि लैंडिग के बाद विमानों को पार्क किया जा सके। वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान में स्वयं रक्षामंत्री राजनाथसिंह व नितिन गड़करी पहुंचे थे। यहां स्ट्रीप एरिया में जगुआर, सुखोई-30, एएम-32 ने उड़ान भरी थी। वहीं सेना के लड़ाई हैलीकॉप्टर भी यहा उतर चुके है। अगड़ावा में 3 किलोमीटर से अधिक का दायरा ऐसा है जिसे युद्ध की स्थिति में एयर स्ट्रिप के रूप में काम लिया जा सकेगा। 9 सितम्बर 2021 को रक्षामंत्री राजनाथसिंह व परिवहनमंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में अगड़ावा हवाई पट्टी का ट्रायल हो चुका है। राजस्थान के अंतर्गत 637 किमी गुजरात में 380 किमी. पंजाब में 155 किमी और हरियाणा में 85 किमी दायरे से होकर एक मात्र एक्सप्रेस-वे जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस वे गुजरता है जो बेहतर कनेक्टिविटी भी देता है। आपात स्थिति में सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग से भी आसान आवाजाही का विकल्प भी इस एक्सप्रेस-वे पर मौजूद है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।