एसडीएम थप्पड़कांड में फंसे नरेश मीणा ने दी सरकार को आंदोलन की चेतावनी
- कहा- ‘CM ने किया था रिहाई का वादा’
टोंक, (रॉयल पत्रिका)। चर्चित एसडीएम थप्पड़कांड मामले में जेल में बंद नरेश मीणा को सोमवार सुबह टोंक की लिंक कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे दो मुकदमों की अगली सुनवाई 9 मई को तय की है। पेशी के बाद जब उन्हें वापस बूंदी जेल ले जाया जा रहा था, उस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिहाई का वादा याद दिलाया और कहा कि अगर सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया तो आंदोलन किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

नरेश मीणा SDM थप्पड़कांड में आरोपी हैं और 14 नवंबर 2024 से जेल में बंद हैं। उनके समर्थकों ने मई महीने में जयपुर में आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन आंदोलन से पहले ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नरेश मीणा के पिता से मुलाक़ात की थी और आंदोलन को रुकवाया था। इस मुलाक़ात में मुख्यमंत्री ने कथित रूप से मीणा की रिहाई का आश्वासन दिया था। अब तक वह वादा पूरा नहीं हुआ है, जिससे नरेश मीणा और उनके समर्थकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। कोर्ट से लौटते समय पुलिस वैन में बैठे नरेश मीणा ने अपने समर्थकों से कहा, “अगर सरकार अपना वादा नहीं निभाती है तो 15 मई से जयपुर में आंदोलन शुरू होगा।” इस बयान के बाद समर्थकों ने जमकर नारेबाज़ी की और पुलिस से बहस भी हुई। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही और पुलिस उन्हें शांतिपूर्वक बूंदी जेल ले गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
