नर्सिंग ऑफिसर शमा बी का एमसीएच विंग में किया स्वागत
- हज मेडिकल टीम में चयन होने पर मक्का-मदीना में 3 महीने करेंगी भारतीय हाजियों की खिदमत
शब्बीर हुसैन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। हज 2025 के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हाजियों की सेहत की देखभाल के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार द्वारा भेजी जानी वाली मेडिकल टीम जिनमें 12 पैरा मेडिकल और 5 डॉ. शामिल हैं। उसमें बारां जिले से पहली बार मेडिकल टीम ऑफ इंडिया में भारत सरकार की ओर से चयन हुआ है। बारां मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग ऑफिसर शमा बी का हज डेप्यूटेशन के तहत हज मेडिकल टीम में चयन हुआ है,ये मेडिकल टीम भारतीय हाजियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखेगी। इसी के तहत शनिवार को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय एमसीएच विंग में नर्सिंग ऑफिसर शमा बी का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर पूरे स्टॉफ की ओर से स्वागत कर मुबारकबाद पेश की गई। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पीएमओ डॉ. नरेंद्र मेघवाल, डॉ. वीनू कटियाल, एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश मीणा, डॉ. गिरधर गोपाल नागर सहित मेडिकल और नर्सिंग स्टॉफ मौजूद रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
