Loading...

नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट से सियासी हलचल

Jaipur

Follow us

Share

  • जयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गहलोत-पायलट ने साधा केंद्र पर निशाना

जयपुर। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल होने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। ईडी ऑफिस के बाहर इस प्रोटेस्ट की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता, विधायक और पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर लोग जुटे, जिन्होंने केंद्र सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ‘देश में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है जैसे कोई बहुत बड़ा घोटाला हो गया है। भाजपा बार-बार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। ये बहुत खतरनाक है। ED पहले भी इस मामले की जांच कर चुकी है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को क्लीन चिट भी मिल चुकी है। लेकिन, अब फिर से मामला शुरू कर दिया। ये झूठा मामला है, इसमें कोई दम नहीं है।’ राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, ‘भाजपा सत्ता में आने के बाद से ही राष्ट्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। चाहे वह ED हो, इनकम टैक्स हो या CBI। मनी लॉन्ड्रिंग नहीं हुई है, एक भी पैसे का लेन-देन नहीं हुआ है। यह एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है। जिस परिवार ने अपनी संपत्ति दान कर दी, आज आप उन्हें कैसे परेशान कर रहे हैं? क्या ईडी ने आज तक किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई की है।’

वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा, ‘पूरा देश जानता है कि ईडी और सीबीआई भारत सरकार के राजनीतिक हथियार हैं। सोनिया गांधी का जीवन सार्वजनिक है, यह उनकी छवि खराब करने का प्रयास है। तथ्यों पर गौर करें तो इस मामले में कोई दम नहीं है। यह स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित मामला है जिसे लंबे समय से खींचा जा रहा है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम इसे कानूनी तरीके से सुलझा लेंगे।’

Advertisement

राजस्थान सरकार ने क्या कहा?

Advertisement

नेशनल हेराल्ड केस में ED की कार्रवाई पर राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, ‘कांग्रेस का घोटालों का इतिहास रहा है। कोयला घोटाले से लेकर देश में हुए अधिकांश घोटाले कांग्रेस के नाम पर हैं। जांच एजेंसी लंबे समय से नेशनल हेराल्ड मामले की जांच कर रही है। लंबी जांच के बाद, कई तथ्यों और दस्तावेजों पर रिकॉर्ड लेने के बाद अगर ED कोर्ट में चालान पेश करती है और कांग्रेस उसका विरोध करती है, तो कांग्रेस घोटाले बचाने में लगी है। उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए, न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा न रखने वाले ही ऐसी बयानबाजी करते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।