Loading...

सुकून हॉस्पिटल, टोंक का हुआ भव्य उद्घाटन

Jaipur

Follow us

Share

टोंक, (रॉयल पत्रिका)। सुकून हॉस्पिटल, कृषि मंडी, टोंक का उद्घाटन विशाल मल्टी-स्पेशलिटी निः शुल्क चिकित्सा शिविर के रूप में किया गया। अरविंद जौहरी, निदेशक, सुकून हॉस्पिटल ने बताया के उन्होंने हॉस्पिटल को पुनः खोलने का फैसला लिया जिससे टोंक के चिकित्सा स्तर को बढ़ाया जासके। टोंक में आई.सी.यू. व इमरजेंसी सर्विसेज की कमी होने की वजह से मरीजो को बड़े शहर रेफेर कर दिया जाता है जहाँ उनको काफ़ी खर्चा कर इलाज करना पढ़ता है। इसके लिए उन्होंने डॉ.. ज़ोहेब नक़वी, जिन्होंने एनेस्थीसिया व क्रिटिकल केयर मेडिसिन में अपनी MD पूरी करि , उनको अपने अस्पताल का भार सौंपा। डॉ.. ज़ोहेब नक़वी, जो कोविड दौर में अपने आई.सी.यू. ट्रीटमेंट में नाम बना चुके हैं, बताया कि वो अपनी पूरी टीम, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, ई.एन.टी. आदि के साथ सुकून हॉस्पिटल में आये हैं। इसी के चलते आज मल्टी-स्पेशलिटी कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमे डॉ.. दिवांशु खटाना (फिजिशियन), डॉ. अवनीश सैनी (पीडियाट्रिक्स), डॉ. साजिद ख़ान (ई.एन.टी.), डॉ. कुणाल (सर्जरी), डॉ. ज़र्रीन फ़ातिमा (सोनोलॉजिस्ट), डॉ. कार्तिक पुरोहित (ऑर्थोपेडिक्स) व डॉ. अर्चित तिवारी (डेंटल सर्जन) ने शिरकत कर अपनी सेवाएँ दी। डॉक्टर्स को सम्मानित करने के लिए राजस्थान वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन, नासिर अली नक़वी व सऊद सईदी को आमंत्रित किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।