Loading...

जयपुर में “सौगात-ए-मोदी” अभियान की शुरुआत, जरूरतमंदों को बांटी गईं किट

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। शुक्रवार को जयपुर के सांगानेर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने “सौगात-ए-मोदी” अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जेडीए कॉलोनी, गोविंदपुरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 551 जरूरतमंद लोगों को “सौगात-ए-मोदी किट” बांटी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडन और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती मौजूद रहे। हमीद खान मेवाती ने बताया कि इस अभियान के तहत ईद के अवसर पर 1 लाख 786 जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए मोर्चा के 1 हजार पदाधिकारी 1 हजार मस्जिदों से संपर्क कर जरूरतमंदों को किट वितरित करेंगे। किट में खाने-पीने की चीजें जैसे सेवईं, खजूर, मेवे, चीनी और कपड़े शामिल हैं। महिलाओं के लिए किट में सलवार-सूट का कपड़ा भी दिया जाएगा। मेवाती ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास” के सिद्धांत पर चलाया जा रहा है। इसका मकसद गरीब और जरूरतमंद अल्पसंख्यक परिवारों की मदद करना और समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाना है। कार्यक्रम में अजीत मांडन ने कहा कि रमजान के महीने में हमें गरीबों और कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय नववर्ष जैसे त्योहारों पर भी जरूरतमंदों को किट बांटकर भाईचारा और सौहार्द बढ़ाने का काम करेगा।  इस मौके पर मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष जावेद कागजी, प्रदेश आईटी संयोजक इरशाद हसनपुरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नुजहत परवीन, जयपुर शहर महामंत्री मोहम्मद परवेज खान, जफर मिर्जा, नवाब कुरैशी, मौलाना रईस कुरैशी, भाजपा सहित बड़ी संख्या में मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।