Loading...

प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक ने अर्पित किए फूल, अमन और शांति की दुआ की

Jaipur

Follow us

Share

चित्तौड़गढ़, (रॉयल पत्रिका)। हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर विशेष आयोजन हुआ, जिसमें चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने दरगाह के बुलंद दरवाजे पर फूल अर्पित कर मुल्क में अमन और सुकून की दुआ की। इस अवसर पर सैकड़ों जायरीनों ने दरगाह पर आकर रोज़ा इफ्तारी में शिरकत की और अपने प्रार्थनाओं में देश के सुख-शांति की कामना की। दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव मोहम्मद यासीन खान अशरफी के अनुसार, गुरूवार को पुलिस अधीक्षक का स्वागत कमेटी के सदस्यों अब्दुल वहीद अंसारी, हाजी शरीफ मेवाती, अशफाक तुर्किया, और याकूब खान जाश्मा ने किया। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य मजार पर चादर और फूल अर्पित कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की।इस दौरान सैयद अख्तर अली बुखारी ने दस्तारबंदी कर श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर डी.वाई.एस.पी. हरजी लाल यादव, सी.आई. रतन सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने कमेटी से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरूवार शाम को अहमद कबीर मंजिल में आशिके दीवाना उदयपुर के परवेज़ रशीद कुरेशी की ओर से रोज़ा इफ्तारी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इकराम रशीद कुरेशी, फारूक कुरेशी, भीलवाड़ा के नजमुल कुरेशी, कमरगनी कुरेशी, नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज अली, आर.एन.टी. कॉलेज के निदेशक डॉ. वसीम खान, और अन्जुमन सैक्रेट्री सैयद असलम अली उर्फ बंटी सहित सैकड़ों जायरीनों ने शिरकत की और इस पवित्र मौके का हिस्सा बने।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।