बगरू विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए सभी विधानसभाओं में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बगरू विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक वाटिका रोड खेतापुरा में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता बगरू विधानसभा की पूर्व विधायक गंगा देवी ने की। बैठक का संचालन विजेंद्र सिंह सिहाग ने संभाला। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। यदि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी भी मजबूत होगी। संगठन के बल पर ही हमने बड़ी-बड़ी विजय प्राप्त की है और आगे भी करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगरू के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा मोगरा ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हर विधानसभा में बैठकें आयोजित की जा रही है। बैठक में बगरू विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
