Loading...

रमज़ान के दौरान पुलिस द्वारा बच्चों को हिरासत में लेने पर पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। रमज़ान के मुकद्दस महीने में मुस्लिम समुदाय के बच्चों को जयपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से घंटों थाने में बिठाए जाने के संबंध में एजीटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजीफ़ाह ज़ाहिद ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ को एक ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में उन्होंने पूरे मामले से पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया और पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में नजीफ़ाह ज़ाहिद ने बताया कि रमज़ान के दौरान मुस्लिम समुदाय के बच्चों को बिना किसी कानूनी कारण के थाने में घंटों बिठाया गया, जो कि पूरी तरह से अनुचित और अवैध है। इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता और संवेदनशीलता की उम्मीद जताई। इस पर जवाब देते हुए, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जयपुर पुलिस द्वारा जो बाइक स्टंट, नारेबाजी और हुड़दंग मचाने वाले बच्चों पर कार्रवाई की जा रही है, उन पर पहले से ही गाइडलाइंस जारी की गई हैं। उन्होंने कहा, “अगर किसी भी तरह की लापरवाही हो रही है, तो मुझे सूचित करें, मैं कार्रवाई करूंगा।” पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई शिकायत आती है, तो तत्काल उनके पास लाया जाए और वे मामले पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।