Loading...

12 वर्षों बाद हुए होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर के चुनाव

Follow us

Share

दिलीप तिवारी टीम की शानदार जीत

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर के चुनाव 12 वर्षों बाद संपन्न हुए, जिसमें दिलीप तिवारी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले एसोसिएशन में प्रतिवर्ष मनोनीत नियुक्तियां होती थीं, लेकिन इस बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराए गए। इस चुनाव में दो प्रमुख टीमें – दिलीप तिवारी टीम और लुनिवाल टीम के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन टीम तिवारी के सभी 11 प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की। इस बड़ी जीत में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, रणविजय सिंह, अनिल कुमावत, मनीष शर्मा, कृष्ण अवतार और सुभाष शर्मा की अहम भूमिका रही। विजयी प्रत्याशियों में दिलीप तिवारी, विपुल मैनी, प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सुपा, मनीष विधानी, सुरेश खंडाका, राजवीर सिंह, तारीक सलीम, दीपक गुप्ता, कुणाल चौधरी और पीयूष अग्रवाल शामिल हैं। हुसैन खान ने कहा कि जल्द ही अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। होटल उद्योग से जुड़े लोगों ने इस ऐतिहासिक चुनाव को एसोसिएशन के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।