Loading...

बाल रंगमंच अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ

Jaipur

Follow us

Share

एहसान पठान

चौमूं/ चीथवाड़ी-(रॉयल पत्रिका)। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चौमूं के तत्वावधान में राजकीय लक्ष्मीनाथ संस्कृत शास्त्री महाविद्यालय चीथवाड़ी के सहयोग से महाविद्यालय में बाल रंगमंच अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों को कार्यशाला में संस्थान अध्यक्ष गोल्ड मेडलिस्ट रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने रंगमंच व नाट्यकला से संबंधित कई जानकारी दी। सोगण ने व्यक्तित्व विकास, इंप्रोवाइजेशन, अच्छा ड्रेसिंग, भाषण देना, आत्मविश्वास पूर्ण अभिव्यक्ति, रंगमंच के द्वारा अपने विचारों को अभिव्यक्त करना आदि के बारे में विस्तार से बताया । प्रधानाचार्य  कैलाश चंद्र बुनकर ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रयास बताया और कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए रंगमंच कार्यशाला  का महत्व बताया । कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और नाटक का मंचन भी किया जाएगा। इस सुंदर अवसर पर प्राचार्य डॉ. कैलाश चंद्र बुनकर, वरिंदर भट्टाचार्य, मनीष कुमार शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, डॉ. ईश्वर दास शर्मा, महेश कुमार शर्मा, हंसराज दोतोलिया, मंजू रैगर, अनोप मीणा आदि महाविद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।