Loading...

नेचर मिल्स, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की अहम बैठक आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। नेचर मिल्स, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) ने की। बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए चिरंजी लाल सैनी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश स्तरीय कौर कमेटी की अनुशंसा पर श्याम सुंदर पारीक को प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार खांडल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सैनी ने राष्ट्रीय कौर कमेटी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय महासचिव उमेश कुमार शर्मा प्रदेशाध्यक्ष (महिला विंग) चमन कंवर प्रदेशाध्यक्ष (यूथ विंग) अजय खंडेलवाल जिलाध्यक्ष सुधांशु गोस्वामी सत्यनारायण (टोंक), रतनलाल लड्डा (किशनगढ़), सुरेश कुमावत (रेनवाल), अंकित खंडेलवाल (टोडरयसिंह), दिलीप कुमार (झुंझुनू), रामभक्त ख्यालिया (हनुमानगढ़), मनीष गंवानी (सांगानेर), राजेश कुमावत (बगरू), प्रहलाद नाथ (अजमेर), वैभव कुमावत (दूदू), राधेश्याम पारीक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जनसेवा को अपना संकल्प बताया। साथ ही, सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।