Loading...

नाग तलाई नाले की मरम्मत और छपाई की मांग

Follow us

Share

  • पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शाकिर खान ने UDH मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम हेरिटेज वार्ड 26, 29 और 30 के अंतर्गत आने वाले नाग तलाई नाले की दयनीय स्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। वार्ड 30 की पार्षद जमीला बेगम और पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शाकिर खान ने राज्य के शहरी विकास एवं आवास (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंप कर नाले की मरम्मत और छपाई की मांग की।मोहम्मद शाकिर खान ने बताया कि नाले की छपाई के लिए पहले ही टेंडर जारी किया जा चुका था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नाले की दीवारें कई स्थानों पर टूट चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बारिश के मौसम में यह समस्या और विकराल हो सकती है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने भी जल्द से जल्द नाले की मरम्मत और छपाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।