हिन्दू मुस्लिम भाईयों ने एक-दूजे को गले लगाकर मिठाईयों का आदान-प्रदान कर दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश
- 13 महिने की नन्ही परी माहीनूर खान ने की हिन्दू-मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं प्रेषित
लाडनूं, (रॉयल पत्रिका)। होली के पावन पर्व एवं माह ए रमज़ान के पाक महीने में क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब का एक अनुठा उदाहरण देखने को मिला। होली की रामा- श्यामा के अवसर पर रोजेदार मुस्लिम भाईयों ने हिन्दू समुदाय के लोगों के घर जाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के निजी आवास पर होली के पावन पर्व पर आयोजित रंगारंग होली स्नेह मिलन समारोह मैं सैकड़ों की तादाद में हिन्दू समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, तो वहीं यहां पर मुस्लिम भाइयों के रोज़े का खास ख्याल रखा गया। तो वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी होली के पावन पर्व का विशेष ध्यान रखते हुए एक-दुजे को गले लगा कर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हिन्दू समुदाय के सभी नागरिकों के साथ आपसी चर्चा करते हुए आपसी भाईचारा और सादगी की मिसाल कायम की। विधायक मुकेश भाकर ने होली स्नेह मिलन समारोह में रोजेदार भाईयों का विशेष तौर से खास रखा तथा उपस्थित हिन्दू समुदाय के नागरिकों ने मुस्लिम भाइयों को रमजान मुबारक माह की मुबारकबाद देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया तथा कौमी एकता और आपसी भाईचारा कायम रखने का संकल्प दोहराया। तथा एक दुसरे के दुख दर्द में काम आने, क्षेत्र में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच बने आपसी भाईचारे को सदा कायम रखने व कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने कहा की विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में अपनापन और आपसी भाईचारा हमेशा प्रेरणादायक रहा है। जो यह साबित करता है की सांस्कृतिक विरासत आज भी जीवंत और इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता। कुछ चुनिंदा असामाजिक लोग धर्म के नाम पर बंटवारे की रेखाएं खींचने की कोशिश करते हैं, तब सर्वसमाज के आम लोग एकता और अखंडता तथा आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने का जनसंदेश देते हैं की त्यौहार मनाने का असली मकसद एक दुजे से जुड़ना है, न की दुरियां बढ़ाना। रमजान और होली के इस अनोखे संगम ने यह साबित कर दिया है की धर्म का असली रूप प्रेम, सौहार्द, और इंसानियत है, न की नफ़रत और बंटवारा । जिस तरह गुलाल के रंग और रमजान में इबादत एक साथ घुलती दिखी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक व अनुकरणीय है। कायमखानी ने कहा की रंगों का कोई धर्म नहीं होता, ये सिर्फ खुशियों के प्रतीक होते हैं। हर धर्म ने अपने अलग-अलग रंग चुनें है। लेकिन जब होली आती तो यह हर सीमाओं को तोड़ते हुए केवल प्रेम, एकता और इंसानियत का संदेश देती है, जिसके रंग में सभी सराबोर नजर आते हैं। जब कोई मुसलमान भाई अपने हिन्दू भाईयों और दोस्तों के साथ होली खेलता है या जब कोई हिन्दू भाई अपने मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तार के लिए बुलाता है, तभी यह त्योहार अपने असली रूप से आपसी भाईचारा और सादगी के साथ एक-दुसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर मनाया जाता है।

- नन्ही माहीनूर खान ने हिन्दू-मुस्लिम समुदाय को दीं शुभकामनाएं:
इस दौरान लाडनूं क्षेत्र की 13 माह की नन्ही परी माहीनूर खान ने लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के अलावा होली स्नेह मिलन समारोह में सामिल हुए हिन्दू समुदाय के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं माहीनूर खान ने मुस्लिम समुदाय के सभी नागरिकों को रमजान पाक माह की मुबारकबाद प्रेषित कर क्षेत्र में एक बहुत ही अनूठी और सराहनीय मिसाल कायम की है जिसे छेत्र की जनता सदैव याद करती रहेगी, इस अवसर पर उपस्थित सभी समुदायों के नागरिकों ने माहीनूर खान को अपनी गोद में लेकर अपना आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की अल्लाह ईश्वर से प्रार्थना और कामना की है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयराम बुरड़क, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कैलाश निठारवाल, पंचायत समिति प्रधान हनुमानाराम कासनियां, पंचायत समिति उप प्रधान प्रतिनिधि कालूराम गेनाणा, कांग्रेस नेता लियाकत अली, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, विजय कुमार, अयुब खां, सलीम खां, आरीफ खां, मुकेश कुमार, हारून बड़गुजर, जावेद अख्तर, सुरजाराम भाकर सहित सर्वसमाज के अनेक गणमान्य नागरिको के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आदी मौके पर उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
