अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, जयपुर जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह 2025 का भव्य आयोजन ग्लोरियस वेंकट, श्याम नगर, जयपुर में संपन्न हुआ। इस रंगारंग समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव सुनील खांडल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सैनी, श्याम सुंदर पारीक, प्रदेश अध्यक्ष चिरंजी लाल सैनी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चमन कंवर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोनू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह रंधावा, महिला विंग की नीलम सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों जैसे सुधांशु गोस्वामी, उमेश, राम अवतार, कमला, विमला, वैशाली, बिना, गोपाल समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ उल्लास का माहौल बना रहा। इस आयोजन ने संगठन के सदस्यों के बीच सौहार्द और भाईचारे को प्रोत्साहित किया तथा सामाजिक न्याय और मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
