Loading...

समर्पण संस्था के 15 वें रक्तदान शिविर में 141 युनिट रक्त एकत्रित

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा प्रताप नगर सेक्टर 11  स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित 15 वें रक्तदान शिविर में कुल 141 युनिट रक्त एकत्रित किया गया।शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 42 , राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 30 व स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 69 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस जितेन्द्र राय गोयल ने अन्य अतिथियों व संस्था पदाधिकारियों के साथ फ़ीता काटकर किया। इस अवसर पर “रक्तदान, अंगदान व देहदान का महत्व “ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था कार्यक्रमों की जानकारी दी। सेमिनार मे मुख्य अतिथि  जस्टिस जितेन्द्र राय गोयल ने कहा कि “ रक्तदान वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है । एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है । नेत्रदान, अंगदान व देहदान के प्रति जागरूकता भी वर्तमान समय में बहुत ज़रूरी है।”  इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईएएस श्री बी एल नवल ने कहा कि रक्तदान के प्रति आज भी जागरूकता की बहुत कमी है। इसके लिए सामाजिक संस्थायें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।  रक्तदान शिविर संस्था के सचिव कमल नयन खण्डेलवाल के माता पिता की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि आईएएस नीरज के पवन व डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. बी. एल. जाटावत, सेवानिवृत्त प्रधान आयकर आयुक्त अनिल कुमार जैन , संस्था के प्रधान मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार चौरडिया जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
मंच संचालन ऑल इंडिया रेडियो एंकर शिवाली गुप्ता ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।