बाबा बुर्रहानुद्दीन चिश्ती की दुआ से कामयाबी क़दम चूमती है – पदयात्री
जाफ़र लोहांनी
जयपुर/ मनोहरपुर, (रॉयल पत्रिका)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी थानागाजी से हिन्दू भाईयों की पदयात्रा रवाना होकर ताला ग्राम की ऊँची पहाड़ी पर विराजमान हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत बुर्रहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह शरीफ में पहुंची। इस दौरान जगह पर हिंदू मुस्लिम सभी ने इस पदयात्रा पर फूल बरसाकर ठंडे पानी, शर्बत और नाश्ते की स्टाल लगाकर इनका भविष्य स्वागत किया। दरगाह पहुंचने पर दरगाह कमेटी की तरफ से भी इनका भव्य स्वागत किया गया पद यात्रियों ने बताया कि हज़रत बुर्रहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेह की दुआ से हम सबके परिवारों में खुशी है और आपसी प्रेम स्नेह व भाईचारा प्रगाढ़ हो रहा है इसलिए बाबा का शुक्रिया अदा करने के लिए हम हर साल यहा पर धुलण्डी के दूसरे दिन आते हैं इस पर दरगाह कमेटी के लोगों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत करते हुए उनका मान सम्मान किया। यह जानकारी ताला से खबर नवीश शाकिर खान शेख ने देते हुए बताया है कि इस पद यात्रा में बाबू लाल, मुरलीधर, सुरेश कुमार, महेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
