Loading...

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी बोलने पर चार दिन विधानसभा नहीं चलने दी कांग्रेस ने

Jaipur

Follow us

Share

  •  वहीं कांग्रेस विधायक रफीक खान को पाकिस्तानी कहने पर चुप्पी साधे हुए हैं
  • कांग्रेस की मुस्लिम के प्रति सौतेलापन नहीं है तो क्या है?

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। भाजपा सरकार के एक मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को विधानसभा में कांग्रेस की दादी बोल दिया था। फिर क्या था कांग्रेस विधायकों ने राजस्थान विधानसभा को चार दिन तक ठप्प रखा और विधानसभा अध्यक्ष की काफी कोशिश के बाद भी विधानसभा को नहीं चलने दिया। यह सही कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भारत देश की आयरन लेडी कहा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का साहस ही था जिसके कारण पाकिस्तान का बंटवारा हो गया था। इसलिए कटाक्षरूप से ही सही उनके बारे में गलत बोलना सही नहीं है। वैसे दादी शब्द असंसदीय नहीं है लेकिन यह शब्द कटाक्षरूप में बोला गया था।

दूसरी तरफ वहीं कांग्रेस आदर्श नगर विधानसभा से दो बार जीते हुए विधायक रफीक खान को पाकिस्तानी कहने पर चुप्पी साधे हुए हैं। विधायक रफीक खान दो बार पार्टी के टिकट पर तो जीते है साथ ही उनके पिता विख्यात देशभक्त कवि भी रहे हैं। जिन्होंने अकाल के समय भूखे, प्यासे लोगों के लिए चंदा इकट्ठा करने में मदद की थी। विधायक रफीक खान को सिविल लाईन विधायक गोपाल शर्मा ने भरे सदन में पाकिस्तानी बोला। गोपाल शर्मा उच्च शिक्षा प्राप्त विधायक हैं और एक लंबे समय तक उन्होंने पत्रकारिता की है और समाज और नैतिकता की समझ होने के बावजूद उन्होंने विधायक रफीक खान को पाकिस्तानी बोला। विधायक गोपाल शर्मा का यह आचरण कांग्रेस और जनता के अलावा उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पसंद नहीं आया होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सत्ता पक्ष के विधायक पर कोई कार्यवाही नहीं की है और कांग्रेस विधायकों ने भी कार्यवाही के लिए कोई दबाब नहीं बनाया है। कांग्रेस के ऐसे रवैये से लगने लगा है कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम नेताओं और मुस्लिम वोटरों का अपने हित में उपयोग करना जानती है। जब मुस्लिम जनता और मुस्लिम नेताओं के लिए कुछ करने की बारी आती है तो चुप्पी साथ लेती है।

Advertisement

पाकिस्तानी कहने पर भावुक हुए रफीक खान:-

Advertisement

विधायक रफीक खान पत्रकारों के सामने काफी भावुक हो गए और रोने लगे। बात रोने की है भी क्योंकि जब सब कुछ देश समाज और प्रदेश के लिए किया जा रहा है फिर भी पाकिस्तानी बोला गया जो उचित नहीं है। पाकिस्तानी भारत के दुश्मन लोगों के लिए प्रयोग में लिया जाने वाला शब्द है। क्या विधायक खान पाकिस्तान के नागरिक हैं, क्या वे भारत के खिलाफ साजिश करते हैं, क्या विधायक गोपाल शर्मा के पास खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट है जिसके आधार पर पाकिस्तानी बोला गया? यदि ऐसा नहीं है तो विधानसभा में उनकों अपने शब्द वापस लेना चाहिए। क्योंकि सभी जानते हैं कि रफीक खान सभी समाजों, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। विधायक रफीक खान को पाकिस्तानी शब्द से कितनी ठेस एवं दुख पहुंचा है कि वे पत्रकारों के सामने रो पड़े। दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बनती है कि वे अपने सदन के विधायक के सम्मान को वापस दिलाए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।