Loading...

सात साल की उम्र में हसीब ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी का माहौल 

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती निवासी हाजी मोहम्मद जाहिर के छोटे बेटे मोहम्मद हसीब नियाज़ी ने महज सात साल की उम्र में पहला रोज़ा रखा। मोहम्मद हसीब के पिता हाजी मोहम्मद जाहिर शिक्षक हैं, हज खिदमतगार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और राजस्थान उर्दू अकादमी के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। हसीब की वाल्दा परवीन बानो ने अपने बेटे के पहले रोज़े को परिवार के लिए खुशी का पल बताया। उनके बड़े भाई हसन, अल्फ़ेज, फैजान, मोहम्मद ओवेश, हुसैन, अनस, काशिफ, सोहेल उनकी बहनें जोया और निदा फातिमा भी इस खास मौके पर बेहद खुश नजर आई। इस मौके पर हसीब के दादा हाजी सत्तार मोहम्मद और दादी हज्जन हमशिरा ने पोते के पहले रोज़े पर दुआएं दीं और उसके बेहतर मुस्तकबिल के लिए दुआएं दीं। वहीं, चाचा मोहम्मद शाहिद, हाजी मोहम्मद असगर नियाज़ी और यूनुस नियाज़ी ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।