Loading...

रूबी खान बनीं सिविल लाइंस विधानसभा प्रभारी

Jaipur

Follow us

Share

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव रूबी खान को जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत जोड़ो यात्री और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें संगठन को और मजबूत करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर रूबी खान ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास का भी धन्यवाद किया और कहा कि वे पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगी। इस नई नियुक्ति के साथ ही रूबी खान संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए जुटेंगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।