Loading...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा किशनपोल विधानसभा द्वारा महिला दिवस पर आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा किशनपोल विधानसभा की ओर से महिला दिवस के अवसर पर महिला अल्पसंख्यक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही,  विशिष्ट अतिथि भाजपा के किशनपोल से विधायक प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर के अध्यक्ष जफर मिर्जा, समाज सेवी सलाम खान गंगापुर, समाज सेवी एडवोकेट मुजाहिद अख्तर, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जुनैद अख़्तर (आसिफ़) एवं भाजपा के पार्षद प्रत्याशी वार्ड 67 रहीस अहमद कुरैशी रहे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अज़ीज़ भाई हाथीवाले, जिला महामंत्री माजिद खान पठान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी उपस्थित महिलाओं को समाज सेवी सलाम खान की ओर से उपहार स्वरूप लेडीज सूट वितरित किए गए। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रमज़ान के मद्देनज़र महिलाओं को रोज़ा इफ्तार किट भी वितरित की गई।

Advertisement

शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान

Advertisement
  • शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए तस्नीम अंजुम रहमानी को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा सम्मानित किया गया।
  • बाहर अख्तर रहमानी को शिक्षा विभाग में बीएलओ सेवा के दौरान चार बार सर्वश्रेष्ठ बीएलओ चुने जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  • रेहनुमा खान को ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतने पर सम्मानित किया गया।
  • शिबा को मुस्लिम समाज में सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  • एडवोकेट उज़मा मिर्जा, हिना ज़ाफ़री को वकालत के पेशे में योगदान देने विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  • डॉक्टर असमा मानव वे डॉक्टर सायमा अली को स्वास्थ के क्षेत्र में योगदान देने विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।