राजनीतिक दलों में अल्पसंख्यक कार्यकर्ता अपनी पहचान बनाना जानते हैं!
- अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को समाज के लिए शिक्षा, रोजगार एवं विकास की जरूरत से ज्यादा पार्टी मंचों पर पहचान की जरूरत है चाहे वह कैसी भी हो?
- इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के स्वागत में आयोजित प्रोग्राम में मंच पर एक दूसरे से हाथापाई करने से भी नहीं चुके भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ता विशेषकर मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चाहे वह देश के किसी भी राजनीतिक दल में हो, अपनी पहचान बनाना अच्छी तरह जानते एवं समझते हैं। मुस्लिम वर्ग के राजनेताओं और कार्यकर्ताओं को सभी राजनीतिक दलों में अपनी व्यक्तिगत छवि निखारने की बड़ी कोशिश रहती है। पार्टी में यह छवि अच्छी हो या बुरी लेकिन चर्चा में रहनी चाहिए। देश के सभी दल मुस्लिम मतदाताओं के सहारे देश एवं प्रदेशों की सत्ता पर काबिज होते रहे हैं। बिना मुस्लिम मतदाताओं के पक्ष और विपक्ष देश की सत्ता में आना किसी दल के लिए संभव नहीं है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा, तृणमूल कांग्रेस, राजद, जदयू, डीएमके, द्रमुक, रांकपा, आम आदमी पार्टी एवं आजाद पार्टी के उम्मीदवार मुस्लिम मतदाताओं के सहारे जीतते आए हैं और सत्ता के मजे लिए हैं। किसी भी दल एवं दलों के नेताओं ने मुस्लिम समाज की शिक्षा, विकास एवं रोजगार का ध्यान नहीं दिया। इन दलों ने मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़े पद दिए जैसे मंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति, पार्टी संगठनों में बड़े-बड़े उच्च पद लेकिन पूरे देश में कुछ मुस्लिम नेताओं को छोड़कर किसी ने अपने समाज के विकास में योगदान नहीं दिया। दूसरी तरफ भाजपा का भी बिना मुस्लिम के सत्ता में बना रहना मुश्किल है। भाजपा जब तक ही चुनाव जीत पाएगी जब तक उसका मुस्लिम विरोध करते रहेंगे या बीजेपी जब तक मुसलमानों का विरोध करती रहेगी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों में मंच पर हाथापाई

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को फिर से अध्यक्ष बनने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती के नेतृत्व में स्वागत प्रोग्राम 27 फरवरी 2025 को जयपुर में रखा गया। वैसे तो राजनीतिक प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं में मंच तक जाने और फोटो खिंचाने की चाहत ज्यादा ही रहती है। लेकिन यहां यह चाहत कुछ और ज्यादा देखी गई। इसी गहमा गहमी में मंच पर चढ़ने और रोकने को लेकर हाथापाई हो गई। भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई को देखकर प्रोग्राम में आए भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती अचंभित रह गए। प्रोग्राम में आए लोगों एवं घटना के पास उपस्थित लोगों ने दोनों के बीच, बीच-बचाव किया। ये हाथापाई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जयपुर शहर भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष के बीच हुई। प्रोग्राम के बाद भाजपा संअल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती ने जावेद कुरैशी को मोर्चा के सभी पदों से मुक्त कर दिया। इस घटना को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की खबरें दिनभर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया पर वायरल हुई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी की पहचान तेजी से हुई जिसकी उनको जरूरत थी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रोग्राम में जो हुआ नहीं होना चाहिए, मेरे साथ कुछ लोगों ने षडयंत्र किया। मेरा मकसद सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता को मंच पर आने से रोकना था।

- जावेद कुरैशी, पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, राजस्थान
संगठन में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। हर कार्यकर्ता को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने की सोचना चाहिए।
- मिर्जा जफर बैग, पूर्व अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जयपुर शहर
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
